एनडब्ल्यूआरईयू के इतिहास व उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन
जोधपुर। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइल यूनियन यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) के इतिहास व उपब्धियों पर जारी की गई पुस्तिका का मण्डल कार्यालय में विमोचन कर सभी शाखाओं में वितरण किया गया।
मण्डल सचिवमनोज कुमार परिहार ने बताया कि एनडब्ल्यूआरईयू् का बहुत लम्बा इतिहास रहा है जिसे संगठन से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी को जानना चाहिए। इस पुस्तिका में सन् 1930 से लेकर आज तक यूनियन द्वारा किये गये संघर्ष व उपब्धियों का विवरण दिया गया है जिनमें महंगाई भत्ता दिलवाना, वेतन आयोग दिलवाना, विभिन्न प्रकार की छुट्टियां तथा आकस्मिक अवकाश दिलवाना और विभागीय जेसीएम समस्या निवारण प्रणाली का शुरू करवाना आदि है।
मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि संगठनों की भूमिका में सुरक्षा स्थितियों में सुधार व सामूहिक सौदेबाजी तथा समस्याओं का निवारण करने में अग्रणी होना चाहिए तथा वित्तीय स्थिति संगठन की मजबूत करने के लिए सदस्यता शुल्क की व्यवस्था व उसके लिए बनाए गए विधान तथा समय-समय पर श्रमिकों के लिए शिक्षा का आयोजन करना जरूरी है। पुस्तिका विमोचन के दौरान बजरंग सिंह राठौड़, अशोक सिंह मेड़तिया, कौशल कुमार, जितेन्द्र गुर्जर, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।