सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा द्वारा केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, उप अधीक्षक वैभव भारद्वाज व जेलर सम्पति उपस्थित थी।
निरीक्षण के दौरान पाया कि जेल में कचरा पात्र की समस्या अभी भी बनी हुई है। उप अधीक्षक वैभव भारद्वाज ने बताया कि स्वयं नगर निगम कार्यालय जाकर पता करने पर बताया गया है कि टेंडर न होने के कारण कचरा पात्र उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों द्वारा रात्रि का भोजन तैयार किया जा रहा था। उप अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह अब एक भी कोविड पॉजिटिव बंदी नही है। महिला जेल में सभी महिला बंदियों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
निरीक्षण के समय अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा द्वारा महिला बंदियों से भी उनकी समस्याओं को लेकर वात्र्ता की। उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया गया। पुरूष सैल में बंदियों द्वारा समस्या बताये जाने पर समस्या के समाधान हेतु उप अधीक्षक को निर्देश दिये। वर्तमान में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए स्टाफ व बंदियों को बार-बार साबुन से हाथ धोने, मुह पर मास्क लगाये रखने के निर्देश दिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button