जेडीए की बैठक में 39 प्रकरण अनुमोदित

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कमर चौधरी की अध्यक्षता में भवन मानचित्र अनुमोदन समिति भू-रूपान्तरण (ले-आउट प्लान) एवं भवन मानचित्र (बिल्डिंग प्लान) की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में भवन मानचित्र के 6 प्रकरण निर्णयार्थ रखें गए जिन पर चर्चा करते हुए सभी 6 प्रकरणोंं का अनुमोदन किया गया। बैठक में भू-रूपान्तरण (ले-आउट प्लान) जोन दक्षिण के 20, पूर्व के 10, उत्तर के 6, तथा पश्चिम के 8 प्रकरण सहित कुल 44 प्रकरण निर्णयार्थ रखे गए। बैठक में चर्चा करते हुए सभी नियमों के अनुरूप योग्य कुल 33 प्रकरणों का अनुमोदन किया गया एवं शेष प्रकरणों में आवेदकों द्वारा आवश्यक कमी पूर्ति उपरान्त आगामी बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निदेशक आयोजना राजेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी लादूराम विश्नोई, उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चांदावत, अनिल कुमार पूनिया, नीरज मिश्र, कंचन राठौड़, डीटीपी अनुज अग्रवाल, गणपत लाल सुथार, सहायक नगर नियोजक सौरभ गहलोत, प्रियंका चोपड़ा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button