एसबीआई ने स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण

जोधपुर। भारतीय स्टेट बैंक दिवस के 66वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में माता का थान स्थित हर्बल गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि वृक्ष लगाना एक पुण्य कार्य हैं। एक पेड़ सैकड़ों लोगों को के लिए ऑक्सीजन का स्रोत हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षरोपण कर प्रकृति के संतुलन को बनाये रखना चाहिए।
क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार ने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं के विचार को मध्यनजर रखते हुए हमें ज्यादा से पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक व एसबीआईओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिह कच्छावाहा, एसबीआईओए के क्षेत्रीय सचिव आरपी शर्मा, उप महासचिव पीके व्यास, हेमेन्द्र सांखला, राजेश गहलोत, भवानी सिंह सोलंकी, कैलाश गहलोत, अजय सांखला, मुरलीधर, बीएस चौहान, गोविन्द देवड़ा, रामपाल देवड़ा, संजीव कच्छावाहा, धर्मेन्द्र जोशी सहित काफी संख्या में बैंकर्र्मियों ने वृक्षारोपण किया। सभी ने वृक्षों के महत्ता को समझा एवें कोविड काल में ऑक्सीजन कीक कमी को रेखांकित करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया। समाजसेवी व हर्बल गार्डन के प्रेरक सुभाष गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button