चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने कोरोना की तीसरी वेव की संभावना के तहत संभाग के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाए सुदृढ करने के लिए संभाग के जिला कलक्टर्स की एनआईसी वीसी कक्ष से वीसी ली व की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
डॉ शर्मा ने वीसी में कहा कि कोरोना से बचाव में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलों के आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति के पूरे प्रयास हो। 18 प्लस आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों का टीकाकरण करावे। कोविड वैक्सीने की एन्ट्री कोविन एप पर भी नियमित अपडेट की जाए। उन्होंने संभाग के सभी जिलो में 18 प्लस व 45 प्लस के टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने कहा कि जिलो में संभावित तीसरी वेव में बच्चों को कोविड से बचाव के लिए तैयार किए जा रहे वार्ड ऑक्सीजन व सुविधायुक्त हो। कोविड बैड्स व सामान्य बैड्स अलग अलग रखे जाए। संभागीय आयुक्त ने सभी जिला कलक्टर्स द्वारा स्थापित किए जाने वाले नवीन ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी ली व उन्हें समय पर स्थापित करने के लिए कहा।
संभागीय आयुक्त ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है। योजना में ग्राम स्तर व वार्ड स्तर तक के कार्मिक की क्षमता का उपयोग कर अधिक से अधिक पंजीयन कराने के प्रयास करे। योजना में निजी अस्पतालों द्वारा कैसलेस उपचार नहीं करने की शिकायते 181 पर आ रही उनका निस्तारण कर प्रार्थी को उसी दिन सूचित करे। जिले में रहने वालो पाक विस्थापितों की विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों की विभागों से समीक्षा कर उनका निस्तारण करावे। उन्होंने कहा कि उनके पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिले इस पर ध्यान देवे। पाक विस्थापितो के नागरिकता संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए।
संभागीय आयुक्त ने बैठक में जिलों में सडक़ की अवाप्ति प्रकरणों के मुआवजा वितरण के प्रकरणों की समीक्षा कर उनके नियमानुसार निस्तारण के लिए कहा। उन्होने अगामी वर्षा ऋतु में अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्लान बनाकर पौधारोपण कराने, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में पारित आदेशो की पालना सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होने कहा कि जिला में आवश्यकतानुसार उर्वरकों की उपलब्धता, कृषि विद्युत कनेक्शन, फसल गिरदावरी समय पर, पशु चिकित्सा संस्थानों व कृषि महाविद्यालयों के लिए भूमि आवंटन एवं विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं, प्रधान मंत्री कुसुम योजना व अन्य योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करे व राजकीय योजनाओं की राशि केन्द्रीय सहकारी बैंकों में जमा किया जावे।
जिला कलक्टर जोधपुर इन्द्रजीत सिंह ने बैठक में बताया कि जिले में 25 लाख कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। पहली डोज साढ़े दस लाख व सेकण्ड डोज में दो लाख वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि तीसरी वेव में बच्चों के लिए तैयारियों की जा रही है। उन्होंने बताया कि 150 आईसीयू बेड मिल जाएंगेे, इनमें 90 बच्चों के लिए होंगे, इसमें 60 एमडीएम में व 30 उम्मेद अस्पताल में होंगे। उन्होंने बताया कि एमडीएम अस्पताल में ट्रोमा अस्पताल व मल्टीलेवल आईसीयू बन रहा है। उन्होंने कहा कि 12 लाख 85 हजार 325 का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन कराया है।
बैठक में जिला कलक्टर पाली अंशदीप, जिला कलक्टर सिरोही भगवती प्रसाद, जिला कलक्टर जालोर नम्रता वृष्णि, जिला कलक्टर जैसलमेंर आशीष मोदी व जिला कलक्टर बाड़मेर लोकबंधु ने अपने अपने जिलो की चिकित्सा सुविधाओं, टीकाकरण व मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, तीसरी वेव में मेडिकल की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, उपनिदेशक स्थानीय निकाय दलवीरसिंह ढढ्डा, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ जोगेश्वर प्रसाद गर्ग, संयुक्त निदेशक लक्ष्मीनारायण बैरवा व उप मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रताप सिंह राठौड़ उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button