93 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जोधुपर। एएस राजा फाउंडेशन के तत्वावधान में मरहूम अब्दुल शकूर राजा की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
आयोजनकर्ता रिजवान राजा ने बताया कि उनके वालिद ने 93 वर्ष तक समाज में रहकर सेवाएं दी। उनकी स्मृति में आयोजित इस शिविर में 93 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, पूर्व महापौर मजीद गौरी, प्रो.अय्यूब खान, ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत रंगरेज, रमेश बोराणा, एडवोकेट अनिल गौड़, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अजय त्रिवेदी, पार्षद शेर मोहम्मद, जोधपुर बॉडी बिल्डर्स के एसोसिएशन के सचिव मुराद अली खान, इरफान बेली, दानिश फौजदार, इसरान जागीरदार, असलम खान, सुमन दिवराया आदि का सहयोग रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button