पानी की पाइप लाइन डालने का शुभारंभ
जोधपुर। सांगरिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत दीप्ति नगर और तिरुपति बालाजी नगर में पानी की समस्या को देखते हुए पानी की पाइप लाइन डालने का शुभारंभ सरपंच तेजाराम चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर तेजाराम चौधरी के अलावा समाजसेवक चैनाराम सोऊ, फूसाराम भांबू, वार्ड पंच श्रीराम विश्नोई, प्रवीण सिंह शेखावत, विजय छिणंग, किशोर प्रजापत, मुरलीधर जांगिड़, कनानाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों ने सरपंच का साफ़ा बांधकर धन्यवाद ज्ञापित किया।