सफाई कर्मचारियों को वाटर बोतल का उपहार

जोधपुर। उत्कर्ष क्लासेज की ओर से नगर निगम उत्तर के सफाई कर्मचारियों को वाटर बोतल का उपहार दिया गया है। महापौर कुन्ती ा परिहार ने कर्मचारियों को वाटर बोतल भेंट की।
महापौर कुन्ती परिहार ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने कोरोना के संक्रमण काल में अग्रिम पंक्ति में रहकर कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम किया। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने, संक्रमित क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव करने, कोविड संक्रमित शव का निशुल्क परिवहन करने, शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में मास्क वितरित करने और कोरोना जागरूकता को लेकर लगातार प्रयास किए। कोरोनाकाल में बेहतरीन कार्य को देखते हुए उत्कर्ष क्लासेज के निदेशक निर्मल गहलोत ने निगम उत्तर के सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी कर्मचारियों को वाटर बोतल उपहार में दी है। इस दौरान वार्ड पार्षद भेरूलाल परिहार, ममता सांखला, ओम प्रकाश भाटी, शोभा देवड़ा, दीप सिंह, मधु लता, मुकेश गहलोत, मयंक देवड़ा, श्यामा देवी गहलोत, सुमन, रजिया, मुकेश कुमार शर्मा, सीएसआई मदन सिंह, महापौर निजी सचिव नितिन गहलोत मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button