कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया
जोधपुर। सारथीसंग संस्थान व लतीका बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान का कार्यक्रम चौपड़ स्थित भोमियाजी का थान सूरसागर में आयोजित किया गया जिसमें जोधपुर नगर निगम उत्तर व दक्षिण के सीएसआई को सम्मानित किया गया।
सारथीसंग संस्था की सचिव गरिमा सोलंकी ने बताया कि दोनों ही निगमों के सभी सीएसआई तथा उत्तर निगम के वार्ड 3 के सफाई कर्मचारी तथा प्रभारियों को मोमेंटो देते हुए साफा व फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष व पूर्व महापौर डॉक्टर संगीता सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 4 के पार्षद धीरेंद्र सोलंकी, काशीराम भाटी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश गोयल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी सीनवाडिया, उपसचिव नवीन कुमारी सोनी, कोषाध्यक्ष चंद्र रेखा भाटी, कार्यकारिणी सदस्य आशा भाटी, सुनील कुमार सोनी, वसुधा निकुब, रामेश्वर निकुब, दीपक सोलंकी, विनोद महेश्वरी, शशि कुमार सोलंकी, मीना सांखला, संजू व्यास, वंदना जगदीश धादीया, वंदना राठौड़, लोकेश परिहार, मीना परिहार, धीरज भाटी व समस्त सारथी संघ सदस्य उपस्थित रहे।