अफवा ने गांवों में वितरित की राहत सामग्री

जोधपुर। एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (अफवा) की ओर से गुड़ा विश्नोइयां गांव में जरुरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई। एसोसिएशन की ओर से कोविड-19 से प्रभावित जरुरतमंदों को आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी।
अफवा अध्यक्षा आशा भदोरिया के नेतृत्व में अन्य सदस्यों की ओर से गुड़ा विश्नोइयां गांव में शिविर लगाया गया। जिला प्रशासन के परामर्श से जरुरतमंदों को 250 पैकेट वितरित किए गए। पैकेट की सामग्रियों का चयन दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंद परिवारों को कठिनाइयों से निपटने और अत्यंत ही आवश्यक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। इस कठिन समय में अफवा संगिनियों की ओर से की गई सहायता के लिए ग्राम सरपंच गणेश कुमार ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
भारतीय वायुसेना के दिवंगत, दिव्यांग, सेवानिवृत और सेवारत कार्मिकों के परिवारों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर 1970 को पंजीकृत निकाय के तौर पर अफ वा का गठन किया गया था। अपने उद्देश्य के तौर पर यह संघ वायुसेना कार्मिकों की स्वयंसेवक पत्नियों के साथ मिलकर प्राकृतिक आपदाओं और विपदाओं के दौरान नियमित रूप से सामान्य नागरिको की सहायता करता रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button