एक भारत श्रेष्ठ भारत पर मौखिक प्रतियोगिता आयोजित
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महलों की ढाणी, पंचायत समिति लूणी में एक भारत श्रेष्ठ भारत पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालमंड के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह कुंपावत ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत सहित सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। जल स्वावलंबन में सभी अभी भागीदारी आवश्यक रूप से दें। सभी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में बढ़ चढक़र भाग ले जिससे जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आशीष वर्मा ने विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति सचेत रहे और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने इस अवसर पर कोविड-19 उचित व्यवहार, कोरोना टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने व अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस अवसर पर ग्राम सरपंच लक्ष्मी नारायण प्रजापत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या कमाल चौधरी व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने भी अपनी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन केआर सोनी ने किया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुमेर सिंह व अन्य अध्यापकगण व विद्यार्थी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कोरोना वैक्सीनेशन पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई व शपथ दिलाई गई, साथ ही प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।