रोग प्रतिरोधक काढ़ा का वितरण किया
जोधपुर। अणुव्रत समिति जोधपुर द्वारा पालरोड स्थित राजाराम शिक्षण संस्थान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वहां के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों सहित आसपास के 400 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
समिति अध्यक्ष डॉ. सुधा भंसाली ने बताया कि सभी को कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक किया व सरकारी निर्देशों की अनुपालना का सभी ने संकल्प लिया। इस दौरान समिति के सहमंत्री योगाचार्य मंगलाराम पटेल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जोगाराम, प्रेमरतन, वार्डन तगाराम, वार्डन शीला, रवि, बींजराज आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में वार्डन शीला को अणुव्रत साहित्य भेंट किया गया। अंत में विद्यालय के प्रमोद चौधरी का आभार ज्ञापित किया।