नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

जोधपुर। नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष तथा सर प्रताप विधि महाविद्यालय प्रबंध संचालन समिति के चेयरमैन गिरीश माथुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र से जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर माथुर ने राज्यपाल को कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति की जानकारी दी।
उन्होंने शहर की 135 साल पुरानी संस्था की ओर से विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाएं, पुस्तकालय, शैक्षिक व अशैक्षणिक कर्मचारियों, कम्प्यूटर लैब तथा प्रस्तावित ऑडिटोरियम व नए क्लास रूम सहित विभिन्न विकास कार्यो से अवगत कराया। माथुर ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंध संचालन समिति कोरोना के बढते संक्रमण से बचने के लिए छात्र-छात्राओं को सरकारी गाइडलाइन की पालना के साथ अध्ययन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस मौके माथुर ने राज्यपाल को महाविद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने कोरोना संक्रमण कम होने पर महाविद्यालय का दौरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कॉलेज के अशोक गोयल भी मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button