नर्सिंग कौंसिल की सभी सीटों पर लहरायेंगे जीत का परचमः घारू

जोधपुर। राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग कौंसिल जयपुर के 6 सदस्यों के चुनावों की सरगर्मियां अब परवान चढ़ती दिखाई दे रही है। कौंसिल चुनावों को लेकर राजस्थान आयुष नर्सेज समन्वय समिति ने सर्वसम्मति से 6  जिताऊ प्रत्याक्षियों का पैनल घोषित कर दिया है। इसमें समिति के प्रदेश मुख्य समन्वयक चम्पालाल धारू, जोधपुर, विनोदी लाल शर्मा जयपुर, विनोद कुमार शर्मा (होम्यो/यूनानी) जयपुर, नरेंद्र कुमार सिंघल (बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज युवा नेता) शेखावाटी-झुंझुनू, लोकेश मीणा (बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज युवा नेता) सवाई माधोपुर, बंटू कुमार (बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज युवा नेता) धौलपुर  के नाम शामिल है।
चेयरमैन पद पर करेंगे कब्जा
समिति की ओर से कौंसिल चुनाव का पैनल घोषित करने के बाद  समिति के प्रदेश मुख्य समन्वयक चम्पालाल घारू ने बताया कि समिति द्वारा नर्सिंग वर्गहित में लगातार ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ किये जा रहे सार्थक प्रयासों व प्रदेश में मिल रहे अपार जनसमर्थन को देखते हुए  पैनल में समिति के प्रत्याशी सभी सीटों पर जीत का परचम लहराकर कौंसिल के चेयरमैन के पद पर कब्जा करेंगे।
प्रदेश भर में समिति को मिल रहा भरपूर समर्थन
समिति के पैनल को प्रदेश भर से आयुष नर्सेज, बेरोजगार नर्सेज, सेवानिवृत्त नर्सेज सहित चिकित्सक वर्ग, मंत्रालयिक व परिचारक वर्ग की ओर से भी भरपूर अपार समर्थन मिल रहा है। घारू ने बताया कि समिति की टीम का काम व समिति के शीर्ष नेतृत्व की बेदाग, अंहकार रहित ईमानदार व सादगी की छवि ही जीत का आधार होगी।
भक्ति संध्या आज
घारू ने बताया कि 25 मार्च को समूचे राजस्थान के आयुष नर्सेज जोधपुर में शाम पांच बजे तक सभी प्रत्याषी अपने समर्थकों के साथ निर्धारित गंतव्य सुदाम वाटिका जोधपुर पहुंचेंगे तथा इसी दिन शाम को यहां आयोजित विषाल भक्ति संध्या में भाग लेंगे। इस संध्या में राजस्थान के लोकप्रिय लोक गायक अनिल देवड़ा, गायिका खुषबू कुम्भट, संगीत संयोजक रविराज राजस्थानी, तरूण राजस्थानी, नृत्यांगना पिंकी अजमेरा, अपनी भावभरी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक चम्पालाल घारू एवं सोहनलाल प्रजापति करेंगे।
सम्मान समारोह कल
26 मार्च प्रातः ग्यारह बजे राजस्थान आयुष नर्सेज समन्वय समिति के सभी उम्मीदवार अपना नामांकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विष्वविद्यालय जोधपुर में के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन षाम छह बजे सुदामा वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित होगा। नगर निगम (उत्तर) महापौर कुंती देवड़ा परिहार, षहर विधायक मनीषा पंवार, लूणी विधायक महेंद्र बिष्नोई, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व महापौर रामेष्वर दाधीच समारोह में बतौर अतिथि षिरकत करेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button