जोधाणा जागरण मंच संस्था ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
- उपमहापौर व सैयद काजी वाहिद अली का किया नागरिक अभिनंदन
जोधपुर। नवीन जोधाणा जागरुक मंच के संस्थापक साजिद खान ने बताया कि दरगाह तकिया चांदशाह सोचती गेट में पक्षियों के लिए परिंडे लगाया गए और इस मौके पर उपमहापौर अब्दुल करीम जानी और सैयद काजी वाहिद अली, शिक्षाविद, पार्षद अब्दुल जावेद व मोहम्मद शाकिर का नागरिक अभिनंदन प्रोग्राम मौलाना साजिद हुसैन रिजवी की अध्यक्षता में हुआ।
मंच के संरक्षक नसीम अली एवं अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने बताया कि गर्मी बढ़ गई है इसलिए हमेशा की तरह इस वर्ष भी संस्थान द्वारा परिंडे लगाए गए हैं।
इस मौके पर मंच सदस्य राजु खान, आसिफ नुरी, ताजदार अब्बासी, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद हारून, अराफत पठान, जमाल खान इकबाल नूरी, आरिफ राठौड़, मोहम्मद वसीम, एडवोकेट अब्दुल खालिद, नेक मोहम्मद, नासिर हुसैन, सुल्तान रंगरेज, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद उस्मान, नदीम खान, नईम खान, मोहम्मद सादिक, भुरू सामरिया, मोहम्मद अली रंगरेज, सनवर कुरेशी, मोहम्मद इमरान कुरेशी, सद्दाम गोरी, सैय्यद हैदर अली रंगरेज, मोहम्मद आसिफ, दिलशाद खान, फरदीन खान, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद असलम, मोहम्मद यूसुफ, रिजवान खान, मोहम्मद समीर आदि उपस्थित रहे।