कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता रथ को किया रवाना

जोधपुर। आमजन में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने के लिए नगर निगम दक्षिण ने जागरूकता रथ तैयार किया है। इस जागरूकता रथ को नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करेगा साथ ही वैन के माध्यम से जरूरतमंदों को मास्क भी वितरित किए जाएंगे।
वहीं शहर में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान टू के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने इंसीडेंट कमांडर, मुख्य सफाई निरीक्षक व वार्ड प्रभारी की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगम आयुक्त यादव ने कहा कि वर्तमान में देश के कई प्रदेशों में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर पांव पसार रहा है। प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है, ऐसे में हम सभी को अभी से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना के प्रति जागरुकता को लेकर जन आंदोलन अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत नगर निगम दक्षिण की ओर से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी इंसिडेंट कमांडर, मुख्य सफाई निरीक्षक व वार्ड प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आमजन को कोरोना के बचाव के बारे में जानकारी दें, साथ ही सभी से कोरोना गाइड लाइन की पालना करने की अपील की जाए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button