भाजपा संगठन त्याग और तपस्या से खड़ा हुआ है: विश्नोई

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को विजय पताका मंदिर में भाजपा प्रदेश मंत्री केके विश्नोई के मुख्य अतिथि एवं भाजपा सिरोही जिला संघठन प्रभारी पूर्व विधायक मदन राठौर के सानिध्य व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। भाजपा प्रदेश मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम तक पहुंची है, उसके पीछे कई कार्यकर्ताओं ने त्याग, बलिदान, अथक परिश्रम का परिणाम ही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसकी देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा या उनके सहयोगी दलों की सरकारें हैं,यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। बिश्नोई ने कहा कि भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर आगामी 6 अप्रेल से सभी बूथों की मजबूत टीम बनाकर व वेरिफिकेशन कर जिले के सभी मंडलों को पूरी तरह मजबूत बनाने के काम में लगने का प्रण लेकर तथा पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक पूरा करने का सभी मौजूद कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े कराकर समर्थन लेकर वादा कराया तथा पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से अटलजी की जयंती 25 दिसंबर तक सभी बूथों के पन्ना प्रमुख बनाने का सफल कार्यक्रम पूरा कर भाजपा को अपने-अपने मंडलों के आगामी सभी चुनावों में निश्चित रुप से अभैद्य बनना तय बताया।
विश्व के देश प्रधानमंत्री को कहते है पधारो म्हारे देश: राठौड
सिरोही जिले के भाजपा संगठन प्रभारी मदन राठौड़ ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है तब से ही भारत देश का विश्व स्तर पर गौरव बढ़ा है आज विश्व के अधिकांश देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यही कहते है पधारो मारे देश और 2014 से पहले विश्व का कोई सा भी देश भारत के मौन प्रधानमंत्री को नहीं बुलाते थे, यह ताकत है भाजपा संगठन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। 2014 के बाद भारत का विश्व में तो सम्मान बढ़ा ही है उसके साथ साथ भारत के नागरिकों को भी विश्व के देशों में बड़े ही सम्मान से देखते है और यह सभी हुआ है आपके भाजपा के प्रति निष्ठा व समर्पण के साथ अपना सिर्फ एक मत देने से ओर यही एक मत भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का भी दर्जा दिलाने का कार्य भी किया है हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हमारे देश की कमान सक्षम हाथों में है, जिसके सानिध्य में देश के साथ ही देश की जनता भी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन योजनाओं को देश मे लागू किया है वो सभी योजनाएं देश के प्रत्येक नागरिकों को बुनियादी रूप से ऊपर उठाने के साथ ही उनको सभी वर्गों के समान लाने की ओर मददगार साबित हुई है।
जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया: पुरोहित
भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश में संपन्न जिला परिषद पंचायत समिति नगर निगम एवं नगर पालिका के चुनाव में पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है इसके लिए कार्य समिति प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन करती है नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए कांग्रेस सरकार ने वार्डों का परिसीमन वैज्ञानिक तरीके से करें एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकारा तथा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया। राज्य सरकार केंद्र को रोजाना राशि नहीं देने का आरोप लगाती है। केंद्र ने 2019 में राज्य सरकार को 29105 करोड रुपए की सहायता ली 2020-21 में 30886 करोड रुपए की सहायता राशि दी और 2021-22 में अनुमानित राज्य सरकार को केंद्र सरकार से 36000 करोड़ मिलेंगे। जल जीवन मिशन के तहत 23 फरवरी 2021 तक 1732000 परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। भाजपा जिला संघटन द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य कि ई बुक का विमोचन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।मंच संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला महामंत्री जयसिंह राव, दुर्गाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, दिलीप सिंह मांडणी, बाबू भाई पटेल, गंगा सिंह राठौर, किरण राजपुरोहित, जिला मंत्री दुर्गेश शर्मा, तुलसीराम जावाल, प्रकाश मेघवाल, सीमा भाटिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौर, मन की बात के जिला संयोजक मांगू सिंह बावली, आईटी जिला संयोजक विनोद रावल, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरजीराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, नरपत सिंह देवड़ा, गणेश राजपुरोहित, नारायण सिंह देवड़ा, महावीर यति, रूपा राम देवासी, रोहित रावल, लीला राम प्रजापत, अनिल अग्रवाल, रमेश चौधरी, भूपेंद्र सांभरिया, लक्ष्मण कोली, दीपाराम पुरोहित, हिम्मत पुरोहित, हेमलता पुरोहित, प्रकाश पटेल, अरुण ओजा, मगन मिना, बाबू सिंह माकरोडा, दर्शना देसाई, विजय गोठवाल, मगनलाल कोली, प्रताप परमार, कांतिलाल पुरोहित, अतीक रावल, मणि बाई, दमयंती डाबी, पन्ने सिंह, पुष्पा कुंवर देवड़ा, निम्बाराम देवासी, कैलाश रावल, भेराराम माली, रेणु वर्मा, भंवर मेघवाल, अंशु वशिष्ठ, अमर सिंह चारण, महिपाल सिंह चारण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button