’एक ही मांग, एक ही नारा, पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक’
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। भारतीय मजदूर संघ तथा राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के शीर्ष नेतृत्व को मिला जालोर व सिरोही का शिष्ट मंडल राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ तथा भारतीय मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व से सिरोही एवं जालौर का शिष्ट मंडल विद्युत एसी भवन उदयपुर में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाकर मिला। शिष्ट मंडल के संयोजक गोपालसिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरन्मय पंडया, उपाध्यक्ष जयंतीलाल तथा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा, महामंत्री विष्णु वर्मा से मिलकर पुरानी पैंशन दिलवाने की गुहार की। भारत वर्ष के सभी कर्मचारियों को पुरानी पैंशन चाहिए। एक ही मांग, एक ही नारा। पुरानी पैंशन हक हमारा। वन नेशन, वन राशन, वन पैंशन व एक देश, एक भाषा, एक राशन तथा एक पैंशन की मांग न्यायोचित है। केन्द्र व राज्य की सरकारों ने कर्मचारियों के बुढापे का सहारा छिन लिया है। शिष्ट मंडल ने राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह धाकड, महामंत्री राकेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती यशोदा दशोरा से मिलकर पैंशन आंदोलन को गति देने की पुरजोर मांग की। शिष्ट मंडल के सदस्य राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला जालोर के अध्यक्ष देवराज चौधरी, सिरोही जिला अध्यक्ष दशरथसिंह भाटी, गोपालसिंह राव तथा पोपटलाल जोशी ने कर्मचारियों को पुरानी पैंशन दिलवाने की पूरजोर मांग भारत सरकार तथा सभी राज्यों की सरकारों के सक्षम रखने की गुहार की।