शाबान का चांद नज़र आया

  • जोधपुर संभाग में शबे बरा‘अत 29 मार्च सोमवार को

जोधपुर। माहे शाबान का चांद नज़र आया, जोधपुर संभाग में शबे बरा‘अत 29 मार्च सोमवार को मनाई जाएगी। रूयते हिलाल चांद कमेटी जोधपुर की एक अहम बैठक में चांद कमेटी के अध्यक्ष काजी मोहम्मद तय्यब की अध्यक्षता और मुफ्ती ए राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद खान रिज़वी की सरपरस्ती में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि माहे शाबानुल मुकर्रम का चांद संभाग के जिलों के अलावा राजस्थान में 14 मार्च को नजर नहीं आने और ना ही कोई शहादत हासिल हुई। इस संदर्भ में तीसरी बार बैठक आहूत कर मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी और काजी मोहम्मद तय्यब शहर खतीब व अध्यक्ष रूयत हिलाल चांद कमेटी जोधपुर ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए ऐलान किया कि जोधपुर संभाग में 15 मार्च सोमवार को चांद नजर आने से शबे बरा‘अत 29 मार्च बरोज सोमवार को मनाई जाएगी। दोनों धर्मगुरूओं ने आम मुसलमान से गुजारिष की है कि इस रात की फजीलत को ध्यान में रखते हुए अपनी रात इबादते इलाही में गुजारें। अपने मरहूम रिष्तेदोरों के लिए मगफिरत की दुआएं करें और रो-रो कर अपने गुनाहों की माफी मांगे। मुल्क हिन्दुस्तान में अमन व चैन कायम रहे और दुनिया में फैली कोरोना वबा से नजात की दुआएं करें। इस रात ,खास तौर पर जवान बच्चों को हिदायत करें कि ऐसा गैरइस्लामी कोई काम हरगिज न करें जो दूसरे मजहब के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला हो। इस रात में ज्यादा से ज्यादा ज़िक्रे इलाही करें और अल्लाह से मगफिरत तलब करें।
भवदीय,

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button