कोंग्रेस संगठन की मजबूती ओर राजस्थानी समाज को कोंग्रेस से जोड़ना पहली प्राथमिकता;हीरा देवासी 

सीरोही। प्रदेश कांग्रेश महासचिव पद पर प्रवासी राजस्थानियों के मसीहा हीराभाई देवासी के मनोनयन से राजस्थानी समाज 36 कोम में हर्ष की लहर है। कांग्रेसी कार्यकर्ता व राजस्थानी समाज प्रवासी बंधु व सिरोही जालोर से उनके समर्थकों का दूरभाष पर बधाइयों का तांता लगा रहा। उनके ताड़देव स्थित निजि कार्यालय में भी कांग्रेस पदाधिकारियों रवि भाउकर, अविनाश शिंदे, सीमा शेख,राशिद खान,अनवर शेख,महंत बोले, रवि आमरे, फिरोज शेख, राहुल कोली,गिरधारी सुथार, किशन सेन,नितिन मंयक,रमेश सुथार,त्रिकमाराम देवासी, लक्ष्मण सोलंकी,रियाना खान,हरीश दवे समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उसको पुष्पगुच्छ  भेंट कर नवनियुक्त मुंबई कांग्रेस महासचिव हीराभाई देवासी का स्वागत कर बधाई दी। अपने मनोनयन पर मुंबई कांग्रेस महासचिव हीराभाई देवासी ने मुंबई प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। और कहा कि मुंबई कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में संगठन की नीतियों को लेकर जन-जन तक जाएंगे,वह आम जन को लाभान्वित करवाएंगे हीराभाई ने कहा कि वह राजस्थान के पशु पालक किसान परिवार से आते हैं वह जनता व प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं का उन्हें ज्ञान है। मुझे आज यह पद राजस्थान में व महाराष्ट्र की जनता की सेवा की बदौलत मिला है। वो सदैव जनता के हित में प्रवासी राजस्थानियों की  समस्याओं के निदान तथा कांग्रेस को मजबूत करने की प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगे।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button