डीसीए द्वारा आयोजित अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

शिवगंज(जयन्तिलाल दाणा)। जिला क्रिकेट संघ व राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेल पेवलियन में 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों के चयन ट्रायल मैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अधिशाषी अधिकारी निलकमलसिंह राणावत, अध्यक्षता राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत एवं विशिष्ठ आतिथ्य कौमल परिहार, नारायणलाल परिहार पार्षद की उपस्थिति में समापन हुआ। डीसीए के संयुक्त सचिव अशोक गहलोत ने बताया कि खिलाडियों को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट संघ के चेयरमेन वैभव गहलोत की क्रिकेट खेल के प्रति विशेष लगाव से क्रिकेट में जिले की प्रतिभाए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पंहुच सके इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीए के सचिव संयम लोढ़ा क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों को जिले में बढावा देने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं, जिनकी खुले दिल से तारिफ की जाए तो वो कम नहीं हैं। खिलाडियों को नसीहत दी कि वे खेलों में आगे बढकर जिले, राज्य व राष्ट्र का नाम रोशन करे। डीसीए के नए एम्पायरों एवं ऑफिसियलस का माल्यार्पण व मोमेंटों से स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी जनक बाडमेरा, जिग्नेश सुंदेशा, कल्पेश गहलोत, कपील दाना, निखिल सोनी, बलबीरसिंह पंजाबी, महेन्द्रकुमार, छगनलाल भाटी का आतिथ्य रहा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्येन मीणा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह देवडा, संयुक्त सचिव अशोक गहलोत, आयोजन सचिव चेतन स्वरूप मीणा, गुलजार खा, मिडिया प्रवक्ता रंजी स्मिथ ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह साफा पोशी व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button