कांग्रेस राज में केवल अपराधी सुरक्षित: पुरोहित

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सिरोही जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के राज में प्रदेश में ना लोग सुरक्षित है, ना मंदिर सुरक्षित हैं। साथ ही लोगों के कीमती गहने जो बैंकों के लोकर में रखे है वो भी सुरक्षित नहीं है। केवल अपराधी सुरक्षित हैं और उनके हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार हो रही चोरियां से चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है, लगातार हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुरोहित ने कहा कि जिले में लगातार चोरियां बढ़ने से आम जनता एवं व्यपारियो में भारी रोष है। पुरोहित ने बताया कि आए दिन अखबार की मेन सुर्खियों में चोरी की वारदातें देखने को मिल रही है। गहलोत सरकार व पुलिस प्रशासन दोनों ही आंख मूंदे हुए है। आम जनता भय के माहौल में है न जाने कब दिन दहाड़े व रात में अपराधी लूट कर चला जाए और बाद में पुलिस अपनी फॉर्मेलिटी करती है। गहलोत सरकार के राज में अपराधी सुरक्षित है। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि सिरोही जिले में बढ़ रही चोरियों की वारदातों से कांग्रेस सरकार की पोल खुल रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button