समग्र शिक्षक संघ ने भेजे ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान समग्र शिक्षक सघं के प्रेदशाध्यक्ष डॉं. उदयसिंह डिंगार ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री को अलग अलग ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की है। समग्र शिक्षक संघ जिला सिरोही के जिलाध्यक्ष अनोपसिंह सोलंकी एवं जिलामंत्री प्रकाश पुरोहित ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.डिंगार ने भेजे ज्ञापन में प्रदेश में भीषण गर्मी एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर स्कूलों का समय मोर्निंग शिफ्ट के अनुसार सुबह 7.30 से दोपहर एक बजे तक करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में उन्होंने कुछ स्थानों के विद्युत एवं पेयजल की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। इसी प्रकार दूसरे ज्ञापन मंे प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदांे पर भर्ती करने एवं बकाया पदोन्नती शीघ्र करवाने की मांग की हैं। उन्होंने राज्य के समस्त उच्च प्राथामिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने की मांग की है। प्रत्येक जिले में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शारीरिक शिक्षा अधिकारियों के पदों के सृजन की भी मांग रखी है। ज्ञापन की प्रति विभागीय अधिकारियों को भी भेजकर उचित कार्यवाही का आग्रह किया है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button