जोधाणा जागरुक मंच ने चलाया कब्रिस्तान सफाई अभियान

  • सफाई अभियान के आठवें चरण में दर्जनो युवाओं ने किया श्रमदान

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जोधाणा जागरुक मंच द्वारा सामूहिक रूप से आठवें चरण में चलाए गए सफाई अभियान में युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया व कब्रिस्तान को साफ सुथरा बनाया व पौधरोपण किया।
जोधाणा जागरूक मंच के अध्यक्ष इमरान कुरैशी व शकील अहमद ने बताया कि हर रविवार को जोधाणा जागरूक मंच द्वारा शहर के कब्रिस्तानों में सफाई चलाया जा रहा है। जिसके आठवें चरण में गीता भवन के पीछे स्थिति में कब्रिस्तान में झाडिय़ों को काटा गया। रास्ते को साफ सुथरा किया गया, ताकि कब्रिस्तान में आने वाले आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़।
जोधाणा जागरूक मंच के संस्थापक साजिद खान के दिशा निर्देश पर कार्यकर्ता व आमजन के सहयोग से कब्रिस्तानों में लगातार हर रविवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है, मंच द्वारा आठवे चरण के सफाई अभियान के तहत सिवांची गेट कब्रिस्तान में रास्ते का साफ सुथरा करके हर पौधरोपण किया गया। इस मौके यासीन अब्बासी ने बताया कि सफाई अभियान जोधाणा जागरुक मंच की कब्रिस्तान में पेड़ पौधे होने के कारण हरियाली का हब है। जिससे शहर के बीच क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट के रूप में काम आता है जोधाणा मंच द्वारा समय- समय पर अभियान चलाया जाता है और हमारी आमजन से अपील है कि वह इस अभियान से अधिक से अधिक जुड़े और जो लोग कब्रिस्तान फातिहा पढऩे जाते हैं वह अपने रिश्तेदारों और अन्य कब्रों के आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए। पॉलिथीन की थैलिया इत्यादि इधर-उधर नहीं फैंके उन्हें निर्धारित स्थान पर ही डाले। हैदल अली ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान इरफान कुरैशी, नसीम अली रंगरेज, एडवोकेट अब्दुल खालिद, बादशाह खान, इमरान कुरेशी, शकील अहमद, मोहम्मद यासीन अब्बासी, ताजदार अब्बासी, आफताब, मोहम्मद उस्मान, इमरान कुरैशी, मोहम्मद हारुन, जमाल खान ओवेशी, मोहम्मद सलीम मुन्ना, अफजल खान, सुल्तान खान, तय्यब खान, शेर मोहम्मद सुलेमानी, रेहान सहित कई कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button