भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रूकमणि विवाहोत्सव मनाया

जोधपुर। श्री राधे रानी सेवा विकास समिति तथा प्रताप नगर के सेक्टर मोहल्ला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रूकमणि विवाह उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशियां मनाई।पंडित दामोदर भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। जादूगर गोपाल ने अपने जादुई करतब दिखा कर भक्तों को अभिभूत कर दिया। भक्तों को संबोधित करते पंडित दामोदर भारद्वाज ने कहा कि अज्ञान, अशक्ति और अभाव, ये दुख के तीन कारण हैं। इन तीनों कारणों को जो जिस सीमा तक अपने आपसे दूर करने में समर्थ होगा, वह उतना ही सुखी बन सकेगा। अज्ञान के कारण मनुष्य का दृष्टिकोण दूषित हो जाता है, वह तत्वज्ञान से अपरिचित होने के कारण दुखी रहता है।
राजेश गुप्ता ने बताया कि पंडित दामोदर भारद्वाज वृंदावन वालों द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। प्रारंभ में राजेश गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, एडवोकेट मनीष कुमार चितारा, दौलत राज डाबी,राजू प्रजापत, मुनीलाल चौहान, शैलेंद्र खत्री, शांति देवी प्रजापत, लक्ष्मी चौहान, गुड्डी लखारा सहित अनेक लोगों ने मंगलाचरण आरती में भाग लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button