अवैध सरस बूथों को हटाने के लिए निगम चलाएगा अभियान

जोधपुर। शहर के अलग-अलग स्थानों पर नियम विरुद्ध संचालित हो रहे सरस बूथ को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। नगर निगम महापौर दक्षिण वनिता सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 फरवरी से विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम दक्षिण आयुक्त डॉ. अमित यादव ने बताया कि शहर में ऐसे कई सरस बूथ हैं जिनके पास सक्षम स्तर से अनुमति नहीं है, साथ ही जिन सरस बूथ को अनुमति दी गई है वहां लाइसेंस को सब लेट करने, निर्धारित स्थान से अधिक स्थान को घेरकर अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बेचने और किराया समय पर जमा नहीं करवाने के मामले सामने आए हैं। नगर निगम की ओर से की गई जांच में पाया गया कि सरस बूथ केबिन का गलत तरिके से उपयोग किया जा रहा है। ज्यादातर संचालकों द्वारा सरस बूथ के आस-पास ही टेबल, छपरा एवं त्रिपाल आदि लगा कर अवैध रूप से कब्जा कर अन्य व्यापार संचालित किया जा रहा है। यादव ने बताया कि सरस बूथ केबिन में सरस के उत्पाद के अलावा अन्य सामान की बिक्री जो कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित है उनका विक्रय किया जा रहा है। यादव ने बताया कि अनियमित तरीके से संचालित हो रहे सभी सरस बूथ के खिलाफ कार्यवाही के लिए 27 फरवरी और 28 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव, अतिरिक्त आयुक्त राकेश शर्मा, उपायुक्त आकांक्षा बैरवा , उपायुक्त विवेक व्यास, उपायुक्त रेनू सैनी, मौजूद थी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button