सनातन धर्म का राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में बड़ा योगदान
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। विधायक संयम लोढा ने कहा कि सनातन धर्म का राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि चारों दिशाओं में बने हुए धाम और पीठों ने पूरी तरह से भारतीय जन मानस को जो़ड रखा है। उन्होंने कहा आदिशंकराचार्य वो व्यक्तित्व थे, जिन्होंने संपूर्ण भारत वर्ष का अपनी छोटी सी जिंदगी में तीन बार पैदल भ्रमण किया। हम सब कभी उनके उपकार से उऋण नहीं हो सकते। लोढा शनिवार को सिंदरथ गांव के गोगाजी धाम में आयोजित वार्षिक मेले को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमकों हमारे भगवान के जीवन से बहुत कुछ सिखना है, महादेव का परिवार हम करूणा, भाईचारा सह अस्तित्व का बहुत बडा संदेश देता है, वो जल और दुध के अभिषेक की अपेक्ष नहीं रहते, बल्कि हम प्राणी मात्र का खयाल रखे यह चाहते है उनके परिवार में जितने सदस्य है और उनके जो वाहन बताए गए है वे सभी एक दूसरे का भोजन है, लेकिन फिर भी प्यार से एक साथ रहते है। लोढा ने कहा कि विपरित परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोगों की जी जान से सेवा कर रहे है। हर क्षैत्र में विकास का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि आप सब की आंखों में सिरोही जिले के विकास के जो सपने है उन्हें साकार किया जाएगा। इससे पूर्व मेले में पहुंचने पर ग्रामीणों ने लोढा का ढोल ढमाकों की गूंज के बीच मंगल कलश लेकर कंकू तिलक की आरती कर स्वागत किया। भोपाजी मोतीलाल देवासी ने साफा पहनाकर व पुजारी जगदीश देवासी ने सिरोही की प्रसिद्ध तलवार लोढा को भेंट की। सिरोही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, सिंदरथ सरपंच शिवराजसिंह, बरलूट सरपंच भरत माली, पूर्व प्रधान मोतीसिंह देवडा व गुजरात व महाराष्ट्र से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकडो लोग उपस्थित थे।