ग्रेजुएशन और ग्रेंड पेरेंट्स डे पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
जोधपुर। सेंट्रल एकेडमी की पावटा शाखा में वर्चुअल ग्रेजुएशन और ग्रेंड पेरेंट्स डे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ मनाया गया। इस मौके कक्षा नर्सरी से प्रेप तक के बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों मे भाग लिया। बच्चों ने नृत्य, कविताएं एव विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने बच्चों व अभिभावको का आभार जताया।