22 फरवरी को बाधित रहेगी जलापूर्ति
जोधपुर। 21 फरवरी को रात 8 बजे से 22 फरवरी रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस, 21 फरवरी को रात्रि 12 बजे से 22 फरवरी रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं 22 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 23 फरवरी प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर अति आवश्यक रखरखाव एव सफाई के कारण जोधपुर शहरी पेयजल वितरण संबंधित सभी क्षेत्रो ंमें जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता नक्षत्र सिंह चारण ने बताया कि जोधपुर शहर के सभी क्षेत्रों में 22 फरवरी की जलापूर्ति 23 फरवरी को तथा 23 फरवरी की जलापूर्ति 24 फरवरी को की जाएगी। इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 22 फरवरी को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जल आपूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 23 फरवरी को की जाने जल सप्लाई 24 फरवरी एवं 24 को की जाने वाली जलापूर्ति 25 फरवरी को होगी।
कायलाना पम्प हाउस संबंधित क्षेत्र जोधपुर शहर के परकोटा का भीतरी क्षेत्र, समस्त प्रताप नगर जल वितरण क्षेत्र, सूरसागर व कबीर नगर जल वितरण क्षेत्र, मसुरिया जल वितरण क्षेत्र, सरदारपुरा जल वितरण क्षेत्र, नागोरी गेट के बाहर का क्षेत्र, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था, इत्यादी है।
चौपासनी फिल्टर हाउस एवं झालामण्ड फिल्टर हाउस से संबंधित क्षेत्र ज्यूडिश्यिल एकेडमी हाईकोर्ट, सांगरिया फाटा क्षेत्र, जाटो की ढाणी के उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र रिको कृष्णा नगर, करणी नगर, मीरा नगर, झालामण्ड क्षैत्र के आस-पास के क्षेत्र, कुडी भगतासनी सैक्टर 1 से 9 से संबधित क्षेत्र, जनता कॉलोनी, मधुबन सरस्वती नगर, गंगा विहार, के.के.कॉलोनी, भगत की कोठी, रातानाडा पम्पिग स्टेश्न से जलापुर्ति होने वाले सभी क्षेत्र, पंचवटी कॉलोनी, राईकाबाग क्षेत्र, सर्किट हाउस, गणेशपुरा, ईस्ट एवं वेस्ट पटेल कॉलोनी, सुभाष चौक, कृष्ण मन्दिर क्षेत्र, एयरफॉर्स क्षेत्र, गोल्फकोर्स, सेन्ट्रल स्कूल स्कीम, अभयगढ, सरदार क्लब, शिव मंदिर एस.आर, कमला नेहरू नगर जीएसआर सुथला जीएसआर से संबधित क्षेत्र, कमला नेहरू नगर सैक्टर ए,बी,सी,डी, एवं विस्तार,डिफेंस कॉलोनी, चांदणा भाखर, ज्योति नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, सुथला, ज्वाला विहार, हिंगलाज नगर, डीआईजी फिरोजखां कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हुडको क्वार्टर, गुरो का तालाब का कुछ क्षेत्र, चौपासनी फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र, महावीर पुरम, शिक्षक कॉलोनी, पठानकोट, विजय नगर, चौपासनी हाउसिग बोर्ड समस्त सैक्टर 1-25, देवनगर,भटटी की बावडी, देवनगर चौकी से संबधित क्षेत्र, शास्त्री नगर समस्त सेक्टर, न्यू पॉवर हाउस रोड, हैवी इण्डस्ट्रीयल एरिया,हडडी मिल, मिल्कमैन कॉलोनी, सुभाष नगर, खेमे का कुआं, बासनी ा फेस, पालरोड के आसपास का सम्पुर्ण क्षेत्र, डीपीएस चौराया, कनिष्का, आशापुर्णा, एम्स रोड कॉलोनियां रतन नगर, रूपरजत, रविनगर, कृष्णा नगर एसआर से जुडी कॉलोनियां वैष्णव नगर, शंकर नगर, पीएफ आफिस के पास का क्षेत्र है।
सुरपुरा फिल्टर हाउस संबंधित क्षेत्र इन्द्रा कॉलोनी, पोलो प्रथम एवं द्वितीय, धर्मनारायण जी का हत्था, मीरासी कॉलोनी, राम मौहल्ला, नागौरी गेट, रामबाग, खेतानाडी, महामन्दिर, मानसागर, बीजेएस समस्त क्षेत्र, गांधीपुरा, मानजी का हत्था, पावटा ए, बी, सी रोड, महावीर नगर, गुलजार नगर, शक्ति नगर, शिवशक्ति नगर, महादेव नगर, परिहार नगर, भदवासिया, सांसी बस्ती, उदयमन्दिर हरिजन बस्ती, कागा क्षेत्र, मदेरणा कॉलोनी, रामसागर, राजीव गांधी कॉलोनी, गांधीनगर, शिवसागर, माता का थान समस्त क्षेत्र, अशोक कॉलोनी, भाखरबाडा, लालसागर क्षेत्र, 8 मील, नागौरीबेरा, मण्डोर क्षेत्र, मगरा पूंजला क्षेत्र, पहाडगंज प्रथम एवं द्वितीय, सुखालाबेरा, पदालाबेरा, दिलीपनगर, नान्दडी, डिगाडी क्षेत्र, शिकारगढ क्षेत्र, उगमजी का बंगला, मोहनपुरा, अजीतकॉलोनी, सेनापति भवन क्षेत्र, भास्करचौराहा, सेन्ट्रल जेल क्षेत्र इत्यादि है।