साइकिल रैली से दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश
जोधपुर। सामाजिक सेवा कार्यो से जुडे ऑमीगो साइकलिंग ग्रुप की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए जोधपुर से जाजीवाल तक साइकिल रैली का आयोजन किया।
ग्रुप की डॉ. विधि शाह ने बताया कि रैली में प्रीति आहूजा, वीना, विधि, अलका, पूर्णिमा, अनिशा, संध्या, रंजूल, डाली व सुमन ने 50 किलोमीटर से अधिक का सफर साइकिल से पूरा किया। तत्पश्चात डॉ. शाह ने महिलाओं में सामान्यत होने वाले कैंसर की जानकारी देते हुए उसके लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी तथा ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ऑमीगो ने वर्ष 2018 में जोधपुर से ओंसिया तक 65 किमी की जागरूता रैली का आयोजन किया था। ऑमीगो ग्रुप में 35 से अधिक महिलाएं जुडी हुई है।