पीएफ के सेवा समर्पित पुस्तिका का विमोचन
सिरोही। राजकीय विशिष्ट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाल मंदिर में पीएफए के 22 वर्षीय सेवाओं को समर्पित पुस्तिका का विमोचन किया गया। पीएफए सचिव अमितसिंह देओल ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी तथा पर्यावरण, जीव जन्तु व वृक्ष प्रेमिओं ने स्मारिका का विमोचन किया। डीएफओ पीसी कुमावत, एसीएफ सुनील कुमार गुप्ता, विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के संयोजक गोपालसिंह राव, सीओ स्काउट गाइड नरेंद्र कुमार खोरवाल ने पुस्तिका का विमोचन करके अच्छे कार्यों को अनवरत जारी रखने की सीख दी। सचिव अमितसिंह देओल ने बताया कि 22 वर्ष से पीएफए संस्था पशु पक्षी व जीव जंतुओं को लेकर सेवा कार्य में अथक लगी हुई है। पीएफए के पुखराज शाह, भरत सिंघवी, मनोज जैन सहित अनेक जीवदया प्रेमी सेवाएं दे रहे है। समारोह में गाइडर श्रीमती इंदिरा खत्री, एनएसएस
प्रभारी श्रीमती वर्षा त्रिवेदी, वन विभाग के रेंजर चुन्नीलाल पुरोहित सहित वन
विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।