एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
सिरोही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा एमएलएसयू के परिणाम में हुई अनियमितता के संदर्भ में पुनः ध्यानाकर्षण करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व में कोरोना के काल में सभी को प्रमोट किया गया था, परंतु एमएलएसयू द्वारा घोषित एमए के परिणाम में उन्हें फैल घोषित किया गया है। ज्ञापन में एबीवीपी ने मांग की कि पुनः विद्यार्थियों के हित के अनुरूप उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शैतान सेन, कार्तिक पटेल, जयेश कुमार, ललिता माली, हर्षिता, हितेश
पटेल, दिनेश चौधरी, हरीश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।