सीएमएचओ ने किया सीएचसी माउंट आबू का निरीक्षण
सिरोही। चिकित्सा संस्थानों की नियमित जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माउंटआबू का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में लेबर रूम, ओपीडी, वार्ड एवं लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी एवं मौसमी बीमारियों, स्लाइड क्लेक्शन, लैब एवं डिलीवरी रजिस्टर में दर्ज की गई सूचना, निशुल्क दवा योजना एवं निशुल्क जांच योजना का मूल्यांकन कर पाई गई कमियों को अविलम्ब सुधार करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार निर्देश दिए कि सैक्टर बैठक को प्रभारी तरीके से आयोजित किया जाए एवं सेवाओं की समीक्षा भी गहनता से की जाए, ताकि जहां-जहां कमी है, उसे दुरूस्त किया जा सके। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों को बताया की गर्भवती महिला की अनिवार्य चार जांच समय रहते करना, गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करना, पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंटंी करवाने के सभी चिकित्साकर्मी को निर्देशित किया। निरीक्षण कर चिकित्सा कर्मियों को निर्देशित किया कि हमारी प्राथमिकता है कि संस्थान में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाए। इस दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थिति थे।