जरूरतमंदों को साइकिलें वितरित की
जोधपुर। महावीर इंटरनेशनल जोधपुर की आम सभा मथुरादास माथुर अस्पताल स्थित महावीर इंटरनेशनल धर्मशाला में आयोजित की गई। संस्था अध्यक्ष वीर सन्तोषमल मोहनोत व सचिव वीर आलोक मेहता ने बताया कि संस्थान के 80 बसंत पार कर चुके डॉ. जेसी गांधी, एसएम सिंघवी व उम्मेदमल गांधी का माला, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को साइकिलें वितरित कर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम में एसएल जैन, आरआर भंसाली, डॉ. आरआर पटवा, सोहनलाल पारख, प्रकाश मेहता, सुरेंद्रराज मेहता, प्रकाश चौपडा, हुकमीचंद मेहता, महावीर डाकलिया, अमरचंद डोसी, उम्मेदमल लोढा, कृष्णा मोहनोत, चंद्रकला भंसाली आदि मौजूद थे।