भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम को देखा और सुना
सिरोही। देश के प्रधानमंत्री ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम प्रतिमाह की तरह इस महीने के अंतिम रविवार को देश की जनता को संबोधित किया। भाजपा जिला संयोजक मांगूसिंह बावली ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न मुद्दों पर जनता का ध्यान आकर्षिक करवाया। इस कार्यक्रम को सिरोही में जिले के भी लोगों ने सामूहिक रूप अलग अलग जगह पर देखा। वहीं सिरोही शहर में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को देखा। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, भाजपा कार्यकर्ता श्रवण पुरोहित, बाबूसिंह माकरोडा, मांगूसिंह बावली, नितिन रावल, किसनसिंह देवड़ा, नरपत माली, महेंद्र बिश्नोई आदि उपस्थित थे।