पशु कल्याण पखवाड़े में 1312 पशुओं का हुआ उपचार
सिरोही। पशु कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत गच्छाधिपति आचार्य अशोक रत्न सूरि महाराज की पुण्य स्मृति में बरलुट निवासी पुखराज पी शाह, अम्बालाल पी शाह, फुलचंद भगवानजी परिवार द्वारा आदिवासी क्षेत्र कलदरी में एक दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 1312 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. आवेश खान ने बताया कि शिविर में आदिवासी पशुपालकों के पशुओं का उपचार निशुल्क करने के साथ सभी पशुपालकों को प्राथमिक उपचार एवं मिरनल मिक्सर वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में राजकीय पशु चिकित्सालय पालडी एम के पशुधन सहायक सुरेश कड़ेला, लोकेश मीणा, पशुधन परिसर दलपतसिंह एवं ओम श्री गजानंद सेवा समिति मंगल कुमार मीणा इत्यादि कार्यकर्ताओं ने दिनभर सेवा दी। शिविर आयोजित पुखराज पी शाह ने बताया कि परिवार द्वारा पिछले छह वर्ष से पशु कल्याण पखवाड़ा के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्रों में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करवाए जा रहे है। इसी क्रम में आगामी शिविर वेरा विलपुर, बड़ा वेरा में आयोजित किया जाएगा।