उम्मेद सागर तालाब में सफाई की
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब का स्वच्छ जल, स्वस्थ आज व कल जागरूकता अभियान का तीसरा चरण चौपासनी स्थित उम्मेद सागर तालाब में सफाई अभियान चलाया गया।
क्लब के सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि क्लब के जलाशयों को बचाने की मुहिम में नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लढ्ढा, निगम आयुक्त अमित यादव, पार्षद हेमलता परिहार, नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह, पार्षद भंवर कंवर, पार्षद सुमेर सिंह, वरिष्ठ पशुचिकित्सक समूह से डॉ.राजकुमार माथुर, डॉ. मनोज तंवर, डॉ. विक्रम सिंह डऊकिया, डॉ. नीलगिरी तिवाड़ी और चिकित्सक सहायक जगदीश चौधरी, अयूब खान, राजेन्द्रपाल आर्य, रूपम शर्मा, सुकलाल परिहार, निगम प्रभारी नरेश जावा अपनी टीम के साथ व अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने सफाई व्यवस्था में श्रमदान किया। महापौर और आयुक्त को उम्मेद सागर तालाब की आने वाली समस्या से अवगत करवाया। क्लब सहयोगी सुरेश परिहार ने सभी उपस्थित अतिथियों ओर सेवादारों को बम्बू प्लांट, गुलाब एवं पनीप्लांट का पौधा भेंट किया।