शिविर में 61 यूनिट रक्तदान
जोधपुर। अखिल भारतीय बलाई महासभा की जिला शाखा एवं लॉयन्स क्लब मातृशक्ति जोधपुर केे संयुक्त तत्वावधान में जयनारायण व्यास कॉलोनी सूरसागर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस मौके संरक्षक पूर्व जिला प्रमुख दुर्गादेवी बलाई, जिला अध्यक्ष एडवोकेट मदनलाल बलाई, किशोर गुणपाल एवं उपथित महासभा के सदस्यों द्वारा फीता काट कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर में ं कुसुमलता परिहार, कुसुम राठौड़, जया सिंह कंवर, आरती सिंह एवं सन्तोष चौधरी एवं एमडीएम अस्पताल ब्लड बैंक के सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।