वैक्सीन से साइंटिस्टों ने हमें गौरवान्वित किया: भाजपा

सिरोही। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण महा अभियान की सिरोही जिले में विधिवत शुरुआत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने कहा कि इस बीमारी की इतने कम समय में मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार करके देश के वैज्ञानिकों ने हमें गौरवान्वित किया है। वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रहे प्रोपेगेंडा और अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए सिरोही जिले में पहले चरण में टीके की खुराक लेने वाले सभी चिकित्सा कर्मियों व मेडिकल स्टाफ को शुभकामनाएं दी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत करके एक मिसाइल कायम की है इस पर खुशी जताते हुए भाजपा नगर मंडल सिरोही ने सभी जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग जैसे चिकित्सा, सुरक्षा, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी आदि को प्रथम चरण में सम्मिलित करने के निर्णय को केंद्र सरकार का सराहनीय कदम बताया और कहा कि यह लोग वैक्सीन के सबसे बड़े हकदार हैं इस दिन का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भाजपा ने सभी नागरिकों से अभियान में सरकार का सहयोग करने की अपील की। उधर नगर अध्यक्ष ने राज्य सरकार की उदासीनता से जिला मुख्यालय के हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार के दावों के बावजूद रोगियों को उचित उपचार नहीं मिल रहा है और उन्हें परामर्श व मार्गदर्शन के अभाव में भटकना पड़ता है। भाजपा ने कोविड गाइडलाईन के तहत व्यवस्था सुधार की आवश्यकता जताई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button