आज होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जुग्गी झोपडी के गरीबों के बीच रूबरू
सिरोही। अखिल भारतीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति मुख्यालयएवं केन्द्र व राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में श्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 124 वे जन्म जयंती समारोह का शुभारंभ जिला मुख्यालय सिरोही के जुग्गी झोपडीयों की बस्तीयों में राष्ट्रीय अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल गरीबों के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत फल, मिठाई व स्नेह मिलन कार्यक्रम से शुभारंभ किया जाएगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी लुम्बाराम मेघवाल ने बताया कि उक्त पुनित कार्यक्रम का आयोजन स्व. ओटाराम पुत्र कसनाजी मेघवाल नवीन भावरी सरूपगंज के सौजन्य से किया जाएगा। इसमें गरीबों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष रूबरू होकर उनकी पीडा को समझेंगे। साथ ही उन्हें पूर्ण सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता व वचनबद्धता को दोहराएंगे। मेघवाल ने कहा कि गरीबों के बीच खडे रहकर वे अपनी पुरानी यादे जो मेघवाल ने अनाथ बच्च्चे के रूप में जो गरीबी देखी है उसकी याद को ताजा किया जाएगा तथा फल, मिठाई व अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।