अलग-अलग शिविरों में 130 यूनिट रक्तदान
जोधपुर। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर लगे शिविरों में 130 यूनिट रक्तदान किया गया। जेबीडी समूह के विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया कि ज़रूरतमंद मरीज़ों हेतु स्व अंशरुपी रक्तदान करने के विचार को मूर्त रूप देते हुए जोधपुर ब्लड डोनर्स एवं आरजे 19 कार एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 71 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। शिविर को सफल बनाने में समूह के विनय दाधीच, कमल फुलवारिया, विजय सिंह, जोगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह राठौड़ विजय अरोड़ा, अनिल कोठारी, देवेन्द्र पुरोहित एवं मोहसिन खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं अग्रवाल पंचायत जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 81वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पांचवी रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में किया गया। ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी एवं अग्रवाल पंचायत के सचिव जयकिशन सिंघल ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए आरएएस अधिकारी दलवीर ढढ़ा, समाजसेवी निर्मल गहलोत एवं महेंद्र मेघवाल उपस्थित हुए। शिविर में मथुरादास माथुर एवं उम्मेद अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में 59 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।