नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
जोधपुर। शहर की ड्रेनेज समस्या के समाधान को लेकर सर्किट हाउस रोड पर बनाए जा रहे नाला निर्माण कार्य का नगर निगम आयुक्त डॉ अमित यादव ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगम की ओर से सर्किट हाउस से लेकर एलआईसी भवन तक अमृत योजना के तहत करीब एक करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से बरसाती नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आयुक्त दक्षिण ने अधिकारियों को नाला निर्माण के दौरान नाले का लेवलिंग वापस जांचने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य के दौरान क्वालिटी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय पर कार्य पूरा हो ताकि बारिश के दिनों में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान चीफ इंजीनियर डीके मीणा, एक्सईएन सुरेश जैन व निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।