श्रम संशोधन विधेयक पर विचार गोष्ठी आयोजित
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर एवं संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिले की मण्डोर पचांयत समिति की ग्राम पंचायत खोखरीया में ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण की महिलाओं, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत फैक्ट्रियों, टैक्सी चालक, मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूरो के मध्य श्रम संशोधन विधेयक 2020 पर जनजागरूकता कार्यक्रम पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द चौधरी एवं ग्राम विकास अधिकारी गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रम निरीक्षक बहादुरसिह ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य श्रम संशोधन विधेयक.2020 में श्रमिक अपने अधिकारों के बारे में जान सके है। इस कानून के तहत नियोक्ता एवं श्रमिक दोनों के लिए फायदेमंद साबित होंगे और श्रमिक जीवन बीमा योजना, प्रसूति सहायता, श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान श्रम निरीक्षक हितेश चौधरी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की साथ ही उन्होंने बताया कि श्रम कानून के तहत महिलाओं के लिए वर्किंग का समय सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही रहेगा। यदि संगठन इसके अतिरिक्त कार्य करने की बात कहता है तो सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संगठन की होगी।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर के केआर सोनी ने करते हुए बताया कि श्रम संशोधन विधेयक.2020 पर जन.जागरूकता का कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणस्तर पर कार्यरत मजदूर वर्ग को उनके हितों एवं अधिकारों के बारे में जानकारी देना हैं।