वित्तीय वर्ष 2019-2020 एवं  2020-21 (अद्र्ववार्षिकी) का आंतरिक अंकेक्षण दल द्वारा अंकेक्षण किया

पाली। अतिरिक्त  जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में शुक्रवार को जिले के विभिन्न विधालयो एवं ब्लाक कार्यालयो का वित्तीय वर्ष 2019-2020 एवं  2020-21 (अद्र्ववार्षिकी) का आंतरिक अंकेक्षण दल द्वारा अंकेक्षण किया गया। एडीपीसी प्रकाश चन्द्र सिंघाडिया ने बताया कि आंतरिक अंकेक्षण दल के सी.ए.अरूण अग्रवाल, गोपाल जाट,आशीष शर्मा व सुभाष सैनी ने ब्लाक कार्यालय बाली, सुमेरपुर, संबधित केजीबीवी, शारदे, स्वामी विवेकानन्द माँडल विद्यालयो के ब्लाँक एसएमसी एवं एसडीएमसी के वित्तीय वर्ष 2019-2020 एवं  2020-21 (अद्र्ववार्षिकी) का अंकेक्षण किया। इस दौरान उन्होने रोकड बही, वाउचर फाईल, बैंक स्टेटमेंट,पास बुक, खाताबही,निविदा पत्रावली, बिल रजिस्टर, चैक रजिस्टर, स्टाँक रजिस्टर आदि के बारे में जाँच की।
एपीसी विनोद कुमार पन्नू ने बताया कि अंकेक्षण दल द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पुनायता,राजकीय माध्यमिक विधालय आवासन मंडल, रा.उ.मा.वि.सांपा,सोडावास,सोनाईमांझी, टेवाली,ठाकुरला,वडेरावास, डेण्डा, महात्मा गांधी विद्यालय खैरवा, बालिया बालिका विधालय, बांगड विधालय,पुलिस लाईन, एवं रा.मा.वि.टेगोर नगर विधालय के संबधित रेकर्ड को बारीकी से जांचा। इस मोके पर तेज ंिसंह पंवार,बलवंत ंिसंह चंपावत, विक्रम सिंह परिहार,मदन गोपाल शर्मा,देवेन्द्र कुमार शर्मा, लीलाधर शर्मा, मुकेश नाबरिया,प्रतापराम देवासी पुष्पेन्द्र चैधरी,खुर्शिद, कैलाश दाधीच, अब्दुल हमीद,श्रीमती अनिता,पूर्णिमा दवे, आदि मोजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button