विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जोधपुर। शहर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनीषा पंवार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासनी स्टेशन में सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निर्मित दो हॉल मय बरामदा का लोकार्पण किया। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत ही नये बनने वाले सात कमरों का भी शिलान्यास किया। विधायक पंवार ने सरस्वती नगर स्थित सेक्टर ए के पार्क नंबर वन में विधायक मद से कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से तीन लाख रुपए की लागत से निर्मित टीन शैड का लोकार्पण किया। विधायक पंवार ने नगर निगम दक्षिण के वार्ड सं. 42 की पार्षद प्रिया बिश्नोई के पार्षद कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
बासनी स्टेशन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इसी वर्ष माध्यमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक मनीषा पंवार के अथक प्रयासों से क्रमोन्नत की गई है। इस विद्यालय में विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु भवन की कमी को देखते हुए सर्वशिक्षा अभियान के तहत दो हॉल मय बरामदा स्वीकृत किया गया, जिसका लोकार्पण विधायक पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम दक्षिण प्रतिपक्ष नेता, रामेश्वर गुर्जर, लवीना, जगदीश घोड़ेला, रामचन्द्र बारूपाल, प्रदीप बोड़ावड़, किशनसिंह निर्वाण, नन्दकिशोर भदानिया, मनोज भदानिया आदि उपस्थित रहें।