5 हजार और मास्क वितरित किए
जोधपुर। आमजन में कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा जन आंदोलन अभियान लगातार जारी है। निगम कार्मिकों ने 5 हजार और मास्क वितरित किए।
नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि राज्य सरकार ने जन आंदोलन अभियान को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। नगर निगम लोगों को कोरोना गाइड लाइन के प्रति जागरूक करते हुए 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश दे रहा है। नगर निगम की टीम में अलग-अलग क्षेत्रों में 5 हजार मास्क वितरित किए। नगर निगम दक्षिण आयुक्त डॉ. अमित यादव ने बताया कि मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 41 चालान भी बनाए गए वहीं 41 सौ की जुर्माना राशि वसूल की गई।