तार के फंदे में फंसी नीलगाय को बचाया
सिरोही। गोचर भूमि में विचरण कर रही नीलगाय तार के फंदे में फंस जाने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यु कर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवदर तहसील के सोरडा गांव की गोचर भूमि में विचरण कर रही नर नीलगाय के अचानक गले में तार का फंदा फंस गया। इसकी वन विभाग को मिलते ही सिरोही उप वन संरक्षक प्रकाशचंद्र गुप्ता ने तत्काल एक टीम गठित की ओर सिरोही वन संरक्षक सहायक सुनिल गुप्ता के निर्देशन में सिरोडी के क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मण राज सुरेशा के नेतृत्व में जोधपुर वन्य जीव मंडल से टीम को बुलाकर सरपंच सहित सोरडा ग्रामवासी व जीरावल नाका स्टॉफ के अथक प्रयास से गोचर भूमि में घूम रही नीलगाय को कुछ समय के लिए बेहोश कर गले में फंसा तार के फंदे को तोड़कर निकाला ओर नीलगाय को सुरक्षित वनक्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।