शिविर में 108 यूनिट रक्तदान
जोधपुर। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पूर्व पार्षद खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में 69वां रक्तदान शिविर महात्मा गांधी अस्पताल के रक्तकोष में आयोजित हुआ। शिविर में 108 लोगों ने रक्तदान किया।
खुर्शीद अहमद ने बताया कि इस बार का ब्लड कैम्प उनकी पत्नी बेबी अमरीन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर कुुंती देवडा, प्रो. अयूब खान, गणपतसिंह चौहान, इकबाल खान, डॉ. अजय त्रिवेदी, हाजी शाकिर बंगाली, उस्ताद हमीद बक्स, उस्ताद आबिद छीपा, लियाकत अली रंगरेज, इलियास मोहम्मद, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद इरफान, अदनान कुरैशी, डॉ. समीर खान, डॉ. आदम सिसोदिया आदि ने रक्तदाताओं का हौसला बढाया।
शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा, डॉॅ. पीसी व्यास, डॉ. योगीराज जोशी, डॉ. विक्रम विश्नोई, सीनियर टेक्निशियन दिलीपसिंह, चन्दनसिंह व डूंगराराम आदि का सहयोग रहा।