गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सिरोही। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि गणतंत्र दिवस के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए अधिकारियों को साैंपे गए दायित्वों की पालना निष्ठा से करेंगे व कोविड 19 प्रोटोकॉल की पालना भी सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कृषि विभाग के आत्मा परियोजना के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में तैयारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को समारोह पूर्वक मनाए जाने के लिए अधिकारियों को जो भी दायित्व सौपे गए है उनकी पालना निष्ठापूर्वक हो, इसकी सुनिश्चितता की जाए। उन्होंने कहा कि मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए जो प्रभारी नियुक्त किए है, वे आपसी तालमेल से कार्य करें। बैठक में जिला कलक्टर द्वारा विभिन्न विभाग को झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में जिम्मेदारी निर्धारित की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने के प्रस्ताव 18 जनवरी तक कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को पैवेलियन की सफाई तथा पूर्वाभ्यास के लिए पेयजल व्यवस्था करने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को पैवेलियन के संधारण, अतिथियों के लिए बैठने आदि की व्यवस्थाओं सहित अन्य निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदारी निर्धारित कर निगरानी व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश भी दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश मालवीय ने शिक्षा विभाग से गणतंत्र की पूर्व संध्या एवं मुख्य जिला स्तरीय समारोह में आयोजित किए जाने वाले सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं लोक सांस्कृतिक नृत्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। बेरीकेटींग, लाईनिंग, राष्ट्रीय ध्वज, विद्युत व्यवस्था, कमेंट्री, चिकित्सा द्धारा कोविड-19 के तहत सेनेटाईजर, मास्क व अन्य व्यवस्था, मध्यान्ह कार्यक्रम, पुरस्कार प्रशस्ति पत्र इत्यादी बिंदूओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 गाईड लाईन के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए जाए। पुलिस उप अधीक्षक मदनसिंह ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जाने वाले इंतजामत के बारें में जानकारी दी। बैठक में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, चिकित्सा, शिक्षा, परिवहन, जलदाय, विद्युत व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button