डस्टबिन का नि:शुल्क वितरण किया

जोधपुर। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर शहर के मिल्कमैन कॉलोनी में वार्ड वासियों को डस्टबिन का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में महापौर दक्षिण वनीता सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी, वही उपमहापौर किशन लड्ढा, नगर निगम आयुक्त डॉ अमित यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।  कार्यक्रम में वार्ड वासियों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए डस्टबिन का वितरण किया गया। वहीं कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किए गए। महापौर वनिता सेठ ने कहा कि नगर निगम बोर्ड गठित होने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं, जिसका असर भी नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को भी नगर निगम का सहयोग करना चाहिए ताकि सभी मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सके। नगर निगम आयुक्त डॉ अमित यादव ने विश्वास दिलाया कि नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को बेतहर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button